मोतिहारी
भाभी के साथ की छेड़खानी, देवर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2017 8:58:10 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मुफस्सिल थाना के भटहां गांव में एक महिला के साथ गाली-गलौज व छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता शैल देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने देवर साहेब सहनी को आरोपित किया है। आरोप लगाया कि साहेब ने घर में घुसकर गालीगलौज की व उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपित देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।