ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
पुलिस को मिली लाश की सूचना, फिर घंटों मचा रहा हड़कंप, इसके बाद हुआ ये...
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 6:11:27 PM
पुलिस को मिली लाश की सूचना, फिर घंटों मचा रहा हड़कंप, इसके बाद हुआ ये...

 घोड़ासहन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


स्थानीय झरीलाल पोखर के पास बोरे में लाश होने की सूचना पर गुरुवार की दोपहर हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उक्त पोखर के उत्तर अवस्थित बांस के पास बोरा में लाश फेंकी गई है। सूचना पर खुद थानाध्यक्ष सदल घटना स्थल पर पहुंच छान-बीन शुरू कर दी। जवान कभी बांस में तो कभी धान के खेत का चक्कर काटते रहे। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पोखर की उत्तर दिशा में अवस्थित फुलवारी के बीचो-बीच एक उजला बोरा दिखाई दिया। सभी जवान स्थल पर पहुंच बोरे का मुआयना किया। इसपर खून के ताजे धब्बे साफ नजर आ रहे थे। जिस पर मक्खियां भिनभिना रही थी। आनन- फानन में वरीय पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना पुलिस द्वारा दे दी गई। बताया गया कि बोरे में लाश की तरह दिख रहा है। खोलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अंत में किसी तरह चाकू से काट कर बोरे का मुंह खुलवाया गया। जिसमें एक कुत्ते का षव था। दुर्गन्ध न फैले इसलिए किसी ने बोरे में बंद कर सुनसान फुलवारी में फेंक दिया था, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त सूचना की पड़ताल जरूरी थी। देखने से बिल्कुल इंसानी शव की तरह ही प्रतीत हो रहा था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS