मोतिहारी
सनातन ब्राह्मण समाज की बैठक में संगठन मजबूती पर बल
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 6:58:20 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
सनातन ब्राहमण समाज की प्रखंडस्तरीय बैठक रविवार को रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता विजय चंद्र पांडेय ने की। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस अवसर पर आचार्य मुकेश पांडेय ने बताया कि दीपावली दीपों का पर्व है, यह हमें अंधकार से उजाले की ओर जाने की प्रेरणा देता है। कहा कि ऐसे दीये नहीं जलाए, जिससे वातावरण प्रदूषित होता हो। वहीं प्रवक्ता ब्रजरात पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण ब्रह्म के रूप होते हैं। समाज को एकजुट कर संगठन को मजबूत किया जाना चािहए। मौके पर आचार्य उमेश पाठक, ब्रजेश ओझा, बड़ा बाबू मिश्रा, युगेश्वर मिश्रा, अशोक ओझा, अरूण कुमार मिश्र, जय प्रकाश मिश्र, नर्मदा मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, प्रभुनाथ पांडेय, गौरी शंकर ओझा, रामकिशोर मिश्रा, हजारी तिवारी, जीवन दूबे आदि मौजूद थे।