ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पुस्तकालय का वार्षिकोत्सव मना
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 6:41:03 PM
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पुस्तकालय का वार्षिकोत्सव मना

पताही। माधुरी रंजन


पताही प्रखंड क्षेत्र के बोकाने कला जयप्रकाश नगर स्थित प्रजापति सेवा सदन पुस्तकालय सह राधिका बचनालय के 68 वें वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गांधी संग्रहालय के सचिन वह पूर्व मंत्री ब्रजेश किशोर सिंह, प्रोफेसर रामनिरंजन पांडेय, प्राचार्य वागेश्वरीनंदन कुमार, पूर्व जिला परिषद डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद, पुस्तकालय के संयोजक श्री नारायण मुनी ने किया। वार्षिकोत्सव पर स्वच्छता, दहेज, बाल विवाह, पर्यावरण उन्मूलन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दहेज प्रथा पर कुठाराघात करते हुए रंगमंच के माध्यम से नाट्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। पप्पू पेजय, पंकज, मुकेश , विकास, आदित्य, पलवी, नूतन प्रिया, विनय, रुखसार, रिंकी, शूरेस गुप्ता, करीना ,रुचि, नंदिनी ,अंकिता, अनामिका, रेखा, प्रियंका ने, दहेज लोभियों पर कुठाराघात करते हुए गाना के माध्यम से व्यंग्य किया। अगल से चुमई भाभी, बगल से चुमई  हे, आपन सुंदर बेटिया  के, लोभ घर से  बचई है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प श्री नारायण मुनी ने लिया है। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में स्वच्छता, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह, पर्यावरण की सुरक्षा ही गांधीजी का संकल्प था। जिसको जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प सभी को लेना होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन प्रभु सहनी ने किया। इस दौरान बिनय कुमार सिंह, तबरेज आलम, पैक्स अध्यक्ष आलोक सिंह, अभिषेक कुमार, राम अयोध्या राम उमाशंकर यादव पवन कुमार राकेश कुमार वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS