बिहार
मुफस्सिल थाना के बासमनपुर में दहेज के लिए विवाहिता को फंदे से लटकाया, 2 लाख की थी डिमांड
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 9:04:20 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मुफस्सिल थाना के बासमनपुर अगरवा गांव में मंगलवार रात में ससुरालियों द्वारा विवाहिता को फंदे से लटका दिया गया। वहीं शव को कमरे में बंद कर सभी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका सूर्यमणि देवी पति मुन्ना साह बताई जाती है। इस बाबत मृतका की मां तुरकौलिया थाना के बसवरिया टोला निवासी प्रभा देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन दे पुत्री की हत्या का आरोप पति मुन्ना साह, सास-ससुर, देवर व ननद पर लगाया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसने अपनी पुत्री की शादी सात माह पूर्व मुन्ना साह से की थी। शादी के बाद से ही दहेज में 2 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। असमर्थता जताने पर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बीच उसे आज सूचना मिली की उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तार के िलए छापेमारी की जा रही है।