मोतिहारी
जदयू नेता पर गोली चलाने के आरोपी कई मामलों का वांछित
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2017 11:04:35 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर के कोल्हुअरवा में शुक्रवार की रात जदयू नेता विशाल शाह पर गोली चलाने के आरोपी संजय मिश्रा पर अन्य कई मामले भी चल रहे हैं। आरोपी संजय मिश्रा भी कोल्हुअरवा वार्ड 2 का निवासी है। कल रात साढ़े 8 बजे जदयू नेता पर गोलीबारी की गयी। पुलिस ने जॉनपुल चौक से इस आरोप में संजय मिश्रा को गिरफ्तार किया था। । पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि उसपर अपने भाई के नाती प्रेम कुमार की हत्या का मामला चल रहा है। उसपर जालसाजी के भी मामले चल रहे हैं। पुलिस को दोनों मामले भी संजय मिश्रा की तलाश थी।