ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बाढ़ राहत नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों का बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 9:06:48 PM
बाढ़ राहत नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों का बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

आक्रोशित लोगों को समझाते अधिकारी, तस्वीर- सोहराब आलम

- मामला सदर प्रखंड की बड़ा बरियारपुर पंचायत का, पुलिस पर किया पथराव


मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


बाढ़ राहत की मांग को लेकर सदर प्रखंड की बरियारपुर पंचायत के लोगों ने मंगलवार को एनएच-28 ए को करीब 2:30 बजे तक जाम कर आगजनी व पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रण करने की गर्ज से लाठी चार्ज किया। इस दौरान डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए। इनमें गृहरक्षक व सभी महिलाएं हैं। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि इनका घर करीब 10 िदनों तक बाढ़ के पानी से घिरा रहा, लेकिन इन लोगों को अब तक राहत राशि नहीं मिली है। इसके पूर्व सात सितंबर को भी बीडीओ कुमार अश्विनी को बंधक बनाए रखा था। आज वे लोग िफर सीओ से मिलने गए थे, मगर सीओ ने कहा कि यह हमारे वश की बात नहीं है। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो इन्होंने पथराव कर दिया। तब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। बाद में सदर एसडीओ रजनीश लाल, सदर डीएसपी पंकज रावज, बीडीओ कुमार अश्विनी, सीओ चौधरी वसंत सिंह, छतौनी थाना के विजय यादव व नगर के आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद आक्रोेशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS