मोतिहारी
शबनम बनीं सपा की जिलाध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 22/9/2017 9:04:32 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बिहार प्रदेश सपा के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने बंजरिया थाना की तरकुलवा निवासी शबनम खातून को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उनसे एक माह के अंदर नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर सपा कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है। वहीं भरोसा जताया है कि वे संगठन को प्रभावशाली व मजबूत बनाएंगी।