मोतिहारी
जालसाजी मामले में दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2017 8:28:10 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नगर थाने की पुलिस ने जालसाजी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर चेक बाउंस करने का मामला है। गिरफ्तार लोगों में दरपा थाना के नरकटिया गांव निवासी नवल सिंह व मुफस्सिल थाना के टिकुलिया गांव निवासी जवाहर लाल प्रसाद बताए जाते हैं। दोनों पर नगर थाना में मामला दर्ज है।