मोतिहारी
बाढ़ राहत सूची में गड़बड़ी को लेकर इनौस का बेमियादी अनशन
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2017 7:59:07 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
थाना क्षेत्र की बरवा पंचायत में बाढ़ पीिड़तों की सर्वे सूची में गड़बड़ी को लेकर इनौस के बैनर तले बरवा पंचायत भवन, सरसौला में बेमियादी अनशन शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने की। अनशनकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि बाढ़ पीिड़त परिवारों की सर्वेक्षण सूची को पंचायत अनुश्रवण समिति से पारित कराकर अनुश्रवण समिति की निगरानी में वितरण करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। बहुत सारे बाढ़ पीड़ित परिवारों का सूची से नाम हटा दिया गया है। सरकारी आदेशानुसार राहत 48 घंटे में बंटना चाहिए, लेकिन 20 दिन में भी नहीं बंट पाया है। अनशन में सुरेश प्रसादव यादव, हितलाल यादव, रमजान मियां, जवाहीर सहनी, ढोडा सहनी, नरेश साह, राम विनेश सहनी, महेन्द्र मांझी, चंद्रजीत साह आदि शामिल थे।