मोतिहारी
मोतिहारी के छतौनी से आजाद हिद फौज का गुर्गा विकास धराया
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2017 8:34:44 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
शहर के छतौनी से पुलिस ने आजाद हिंद फौज गिरोह के गुर्गे विकास सिंह को रविवार रात धर दबोचा। विकास शिकारगंज थाना के नुरुल्ला गांव निवासी है। उसपर दर्जन भर मामले दर्ज हैं। इनमें पकड़ीदयाल में तिहरा हत्याकांड, रंगदारी, शिकारगंज में नक्सली बिंदा राम की हत्या आदि में भी आरोपित है। पुलिस उसकी काफी शिद्दत से तलाश कर रही थी। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।