मोतिहारी
आम ग्राहकों से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को लुभा रहे इंजीनियर प्लस के उत्पाद
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2017 7:50:46 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पेंट एंड प्राइमर कंपनी इंजीनियर प्लस ने सोमवार को शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान कंपनी के बारे में विस्तार से बताया गया। सीईओ एवं डायरेक्टर दीपक भंडारी ने बताया कि कंपनी पिछले बीस वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत है। हमारा ध्यान िवशेष रूप से उत्पादों की गुणवत्ता और िबक्री उपरांत सेवा पर रहता है। भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा कंपनी को िवभिन्न अवार्डों से सम्मानित किया गया है। िजस प्रकार निर्माण के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। उसी तारतम्य में निर्माण रसायनों की महत्ता भी िदनों िदन बढ़ती जा रही है। पेंट तथा वाटर प्रूफिंग के अलावा हिट प्रूिफंग, टाइल एडहेिसव क्यूरिंग कंपाउंड, एक्सपाशन ज्वाइंट सीलेंट एवं अन्य रसायनों की उपयोगिता जग जाहिर है। देश एवं विदेशाें में कंपनी के कई संतुष्ट ग्राहक हैं। छोटे मकानों से लेकर बड़ी फैक्ट्रियों एवं बड़े निर्माण जैसे सड़क, बंदरगाह, बांध, पुल या सेतु इत्यादि में इंजीनियर प्लस के उत्पादन का प्रयोग हो रहा है। कंपनी वाटर प्रूिफंग के काम देश और विदेशों में करती है और इस कार्य हेतु कुशल कारीगर भी उपलब्ध है। घर की आंतरिक तथा बाहरी दीवारों की रंगाई हेतु 100 से ज्यादा शेड में पेंट उपलब्ध है। वर्तमान में कंपनी भारतीय रेल, टाटा ग्रुप, भारतीय सेना, भारत पेट्राेलियम समेत कई बड़ी कंपनियों के लिए वाटर प्रूिफंग का काम कर रही है। मौके पर कंपनी के सुपर स्टॉकिस्ट मधु बंधु इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर मोहित मधु, कंपनी के एरिया मैनेजर सुधीर कुमार व टरोटेरी मैनेजर जीतेन्द्र कुमार मौजूद थे।