मोतिहारी
पताही में मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2017 6:31:52 PMपताही। माधुरी रंजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन पर पताही मंडल भाजपा द्वारा रविवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया ।
इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में बखरी मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय के प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई की साथ ही भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री चंचल कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वर सिंह, शिवनंदन राउत,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरविन्द कुमार, भोला पांडेय, अभिमन्यु कुमार ,ललन साहनी, प्रमोद साह, राजू तिवारी, मोतीलाल साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।