बिहार
एलएनडी कॉलेज के समीप पलटा टेम्पो, दो सवार घायल
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2017 8:40:45 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
शहर के एलएनडी कॉलेज के पास शुक्रवार संध्या एक टेम्पो पलट गया। घटना में दो सवार घायल हो गए। इनमें जगदीश पासवान तुरकौलिया व जगेश्वर मुखिया लखौरा शामिल हैं। बता दें कि टेम्पो छतौनी से बलुआ जा रहा था। चालक गोविंद कुमार छतौनी निवासी बताया जाता है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।