बिहार
पताही से हार्डकोर नक्सली संजय साह गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2017 8:39:30 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पताही पुलिस ने गुरुवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के परसौनी पकड़ी गांव में छापेमारी कर गांव निवासी हार्डकोर नक्सली संजय साह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कई मामलों में तलाश रही थी। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम राज सामने आने की उम्मीद है। बता दें कि संजय ने 2014 में चकिया में रेल ट्रैक उड़ाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस कांड में बिहार-झारखंड के नक्सली भी शामिल थे। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।