मोतिहारी
संग्रामपुर में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या, शव जलाया
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2017 6:59:40 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर आनन-फानन में शव को जला दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी सर्वजीत राम की पत्नी सीता देवी(21) की हत्या ससुरालवालों ने बुधवार रात कर दी। आनन-फानन में शव को जला दिया गया। सूचना पर मृतका के पिता थाना क्षेत्र के ही राजपुर निवासी बाबू राम नौतन पहुंचे। लेकिन घर पर कोई नहीं था। घटना के बाद सब फरार हो गए थे। बाबू राम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी एक वर्ष पूर्व सर्वजीत राम से की थी। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी। इसको लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था, अंतत: बुधवार रात्रि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गयी। समाचार प्रेषण तक मामले में थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया चल रही है।