मोतिहारी
मधुबन में पोखर में डूबने से लड़की की मौत
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2017 6:57:37 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मधुबन के सूबा सिंह टोला में बुधवार की संध्या पोखरा में डूबने से एक लड़की की मौत हो गयी। मृत लड़की की पहचान महेश सिंह की पुत्री सलोनी कुमारी(13) के रूप में की गयी है । वह संध्या में महिलाओं के साथ जिउतिया पर्व को लेकर स्थानीय पोखरा के पास गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पोखरा के पानी में डूब गयी। देर संध्या में उसका शव मिला। उसका शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।