मोतिहारी
चार वर्षों से फरार नक्सली कांड का आरोपित धराया
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2017 7:26:39 PMलखौरा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
थाना क्षेत्र के धुमनगर फतेहपुर गांव में लखौरा पुलिस ने छापेमारी कर नक्सली कांड के आरोपित साहेब राय उर्फ जय प्रकाश राय को बुधवार की सुबह धर दबोचा। थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह ने बताया कि राय करीब चार सालों से फरार चल रहा था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।