मोतिहारी
शांति निकेतन के छात्र को चाकू मार किया घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2017 9:35:34 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शांतिनिकेतन जुबली स्कूल के छात्र को चाकू मार कर घायल कर दिया गया है। घायल छात्र का नाम दीपक कुमार है। वह 10 वीं का छात्र है। घायल दीपक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वह स्कूल से शांतिपुरी स्थित अपने घर जा रहा था तभी इसे घेर कर चाकू से हमला किया गया। नगर थाना में दिए गये आवेदन मे बतया गया है कि वह घर लौट रहा था तभी अंबिकानगर निवासी अक्षय, अमित व साकेत के साथ शांतिपुरी का हिमांशु ने उसे घेर लिया। सभी ने उसे पकड़कर चाकू से घायल कर कर दिया।