बिहार
मोतिहारी के जिहुली में बाढ़ राहत सूची को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिस कर रही कैंप
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2017 9:30:14 PMदोनों पक्षों में जमकर हुई रोड़ेबाजी।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के पताही प्रखण्ड के जिहुली गांव में बाढ़ राहत सूची को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। एक तरफ सरपंच तो दूसरी तरफ मुखिया प्रत्याशी बताएं जा रहे हैं। हंगामें के बाद पुलिस व प्रशासन के लोग कैंप कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। आज जिहुली बाजार स्थित गांधी पुस्तकालय के प्रांगण में बाढ़ राहत को लेकर शिविर का आयोजन किया गया था। कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि सलाहकार फसल क्षति के आंकलन में लगे थें। इस बीच मुखिया प्रत्याशी विकास कुमार सरपंच की तीखी नोकझोक हुई। जिससे शिविर बंद करना पड़ा। फिर दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगा। बताया जा रहा है कि तभी कुछ लोगों ने मुखिया प्रत्याशी पर हमला बोल दिया। उसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। जिससे कई लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार, थाना अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को सुलझाने में जुटे थे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। बताया कि अंचलाधिकारी बीमार चल रहे हैं। साइन उन्हीं को करना है। इसी कारण देर हो रही है। थाना अध्यक्ष नरेन्दर कुमार ने कहा कि मामले को शांत करा लिया गया है। और दोनों ही पक्षों आवेदन देकर न्याय उचित कार्रवाई की जाएगी।
इधर मामले का संज्ञान लेते हुए पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि कानून किसी को हाथ में लेने अधिकार नहीं है। वैसे असामाजिक तत्व जो सरकारी कार्य में बाधा डालने और जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट पर उतारू होने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।