बिहार
रक्सौल कैम्ब्रिज स्कूल में फायरिंग के आरोपी युवक चकिया से गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2017 8:35:48 PMदेशवाणी न्यूज नेटवर्क।
मोतिहारी। पुलिस ने रिंकू पाण्डेय नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। रिंकू की गिरफ्तारी चकिया पुलिस ने की है। वह कोटवा का निवासी है। पुलिस ने बताया कि रिंकू रक्सौल के कैंब्रिज स्कूल में पिछले दिनों हुई गोलीबारी में शामिल था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यहां बता दें कि इस गोलीबारी की घटना में कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस का दावा है कि मोस्ट वांटेट कुणाल सिंह के साथ सुमन सौरभ को भी शीध्र दबोच लिया जाएगा। इसी साल 3 जुलाई की सुबह अपराधियों ने रक्सौल के कैंब्रिज स्कूल के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।