मोतिहारी
नहीं रहे शीतलपुर को औद्योगिक नगरी बनाने वाले बासुदेव शर्मा, शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2017 7:46:28 PMमोतिहारी। एस.शंकर गिरि
रक्सौल अनुमंडल के शीतलपुर गांव को औद्योगिक नगरी बनाने वाले वासुदेव शर्मा का देहान्त सोमवार को हो गया।
मालूम हो कि 1983 मे उन्होंने न्यू बिहार इंजीनीयरिंग की स्थापना कर पैडी सेलर मशीन का निर्माण शुरू किया। सम्प्रति उल्लेखित गांव के प्रत्येक घर में विभिन्न प्रकार कृषि यंत्रों का निर्माण होता है। श्री शर्मा के कार्यों से प्रभावित होकर अपनी सेवा यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे भेंट की थी।
मधुमेह की बीमारी के कारण श्री शर्मा एक वर्षों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्रों और चार पुत्रियों को छोड़ गए हैं।
श्री शर्मा के देहान्त से पूरे अनुमंडल क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक अजय सिंह, प्रो.अवधेश सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के रक्सौल जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, ललन पटेल, हरि कुमार शर्मा, रमेश पटेल, प्रो.सत्यदेव मिश्र, वशिष्ठ यादव, श्रवण कुशवाहा आदि प्रमुख हैं।