मोतिहारी
सड़क हादसे में मोतिहारी मिस्कौट का युवक गंभीर रूप से घायल
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2017 9:45:33 PMमोतिहारी। शहर के हॉस्पिटल रोड में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल गये हैं। घायल युवक मिस्कौट मुहल्ला निवासी नबी हसन का पुत्र साबिर बताया जाता है। जानकारी के अनुसार वह मिस्कौट से अपनी पल्सर बाइक से कचहरी आ रहा था, इसी क्रम में ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया।