बिहार
शिवहर सांसद रमा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की उठी मांग
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2017 8:08:53 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले संभािवत फेरबदल के बीच अब शिवहर सांसद रमा देवी को मंत्री बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। उनके पक्ष में अभियान भी चलाया जा रहा है। यह अभियान राष्ट्रीय युवा मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा है। इस संबंध में प्रधानमंत्री को भी मेल भेजी गई है। साथ ही सोशल मीिडया के माध्यम से भी उनके पक्ष में आवाज बुलंद की जा रही है। इधर इस संबंध में मोर्चा की एक बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार की इकलौती महिला सांसद रमा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिले इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मोर्चा के संस्थापक राणा रणजीत ने कहा कि सांसद रमा पिछले कई टर्म से सांसद बनती आ रही हैं। वे न सिर्फ एक कुशल राजनेता हैं, वर सदैव गरीबों के उत्थान के लिए काम करती रही है। इनकी कर्मठता ही इनकी पहचान है। ऐसे में शिवहर की जनता इन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने उन सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया, जो सांसद के पक्ष में अभियान चलाए हुए हैं। कहा कि सांसद रमा हमेशा जमीन से जुड़ी रहती हैं। वे बेस्ट सांसद का खिताब भी पा चुकी हैं। ऐसे में उन्हें मंत्री बनाये जाना समय की मांग है। मौके पर सूरज कुमार सिंह, रोहित तिवारी, प्रिंस कुमार सिंह, संजीव सिंह, चंचल पासवान, राकेश कुमार, बमबम चौधरी आदि मौजूद थे। बता दें कि इसके पूर्व सदस्यों ने अपनी मांग के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और अपनी आवाज बुलंद की।