ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मिथुन को उपमुख्यमंत्री ने दिया राज्यस्तरीय खेल पुरस्कार, बधाइयों का तांता
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2017 8:48:46 PM
मिथुन को उपमुख्यमंत्री ने दिया राज्यस्तरीय खेल पुरस्कार, बधाइयों का तांता

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क

चम्पारण के लाल मिथुन कुमार ने आन्ध्र प्रदेश के तेलंगाना में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। जिस पर बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा राज्य खेल पुरस्कार उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक अरविन्द पाण्डेय द्वारा दिया गया। खेल सम्मान समारोह पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग पटना में खेल दिवस के अवसर आयोजित था। जहां ताइक्वांडो खिलाड़ी मिथुन कुमार को सम्मानित किया गया। साथ ही 30 हजार की राशि भी दी गयी। सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों ने देश में बिहार का मान-सम्मान बढ़ाया है। सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण स्तर पर प्रतिभागियों को हर तरह का सहयोग प्रदान कर उनके मनोबल को उंचा उठने के लिए प्रयासरत है। मिथुन शहर के मंगल सेमिनरी का छात्र है। जो जिला ताइक्वांडो प्रषिक्षण केन्द्र बेलबनवा में प्रषिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। खिलाड़ी मिथुन इस वर्ष होने वालर राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुआ है। मिथुन मजुराहां के हरिलाल चौधरी तथा माता पन्ना देवी का पुत्र है। अपनी खेल प्रतिभा से खेल प्रेमियों को खेल के प्रति खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। इसके लिए ताइक्वांडो के मुख्य प्रशिक्षिक जाहिद हुसैन, प्रशिक्षक सद्दाम हुसैन व ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शिवाजी एवं संघ के सदस्यों ने बधाई दी है। जीत पर बधाई देने वालों में शैलेन्द्र मिश्र बाबा, धर्मवीर प्रसाद, ई. अरशद हाशमी, देवप्रिय मुखर्जी, सुनील कुमार, नीरज कश्यप, मंगल सेमिनरी की प्राचार्या मीना कुमारी प्रमुख हैं। यह जानकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा राजेन्द्र कुमार ने दी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS