मोतिहारी
समाज कल्याण मंच ने बाढ़ पीड़तों में बांटी राहत सामग्री
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2017 7:42:10 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जिले में बाढ़ पीिड़तों के सेवार्थ सामाजिक संगठनों व अन्य लोगों द्वारा अपने स्तर से पहल की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को पूर्वी चम्पारण जिला के बंजरिया प्रखंड के मोखलिसपुर एवं बगही टोला में 500 से अधिक बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री का वितरण चंपारण समाज कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.गोपाल कुमार सिंह एवं संयोजक गोविंद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। राहत साम्रगी के तहत बिस्कुट, ब्रेड व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर डा. सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से मंच द्वारा बंजरिया के बाढ़ पीिड़तों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस काम में आगे आने की अपील की।