बिहार
मोतिहारी के तीन ठीकेदारों के कत्ल के फरमान हैं उमंग को, सचिन भी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2017 11:39:54 PMगया व भागलपुर सेंट्रल जेल में लक्ष्मी सिंह व टून्ना सिंह से करता है भेंट
चलाता है माफिया ग्रुप, बनाया है फेस बुक पर ग्रुप का प्रोफाइल
ग्रुप में हैं 6 सदस्य
मोतिहारी। शहर के राजबाजार निवासी उमंग दूबे अब पुलिस की गिरफ्त में है। वह अपने साथी राजाबाजार के ही सचिन कुमार के साथ दबोचा गया है। पुलिस ने इनके पास से 6 राउण्ड की पिस्टल, एक कारतूस, एक चाकू व एक मोबाइल भी जब्त किए हैं। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि उमंग दूबे गया जेल में बंद लक्ष्मी सिंह का शागिर्द है। अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि लक्ष्मी सिंह ने इसे शहर के तीन ठीकेदारों की हत्या करने को कहा था। वह लक्ष्मी सिंह से जेल में जाकर भेंंट भी की है। यहीं नहीं इसने लक्ष्मी सिंह के भाई टून्ना सिंह से भी भागलपुर सेंट्रल जेल में भेंट की थी। उमंग अपने माफिया नामक ग्रुप चलाता है। जिसमें शम्स खां, रिंकू, आनंद व सोनू सहित 6 लाेग सक्रिय सदस्य हैं। उमंग ने फेसबुक पर भी अपने प्रोफल में माफिया ग्रुप का जिक्र किया है।