ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पानी पीने के बहाने घर में घुसे ढोंगी तांत्रिक, महिला के साथ की छेड़खानी, धराए
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2017 9:10:40 PM
पानी पीने के बहाने घर में घुसे ढोंगी तांत्रिक, महिला के साथ की छेड़खानी, धराए

पिपराकोठी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


थाना क्षेत्र के ढेकहां बाला टोला गांव में कथित तांित्रकों द्वारा एक महिला से घर में घुसकर छेड़खानी की गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच दोनों आरोपियों को दबोच पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार आरोपित गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर खजुरिया निवासी प्रेम दूबे व नरेश चौबे बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी घर के बाहर बैठी उक्त महिला के पास पहुंचे और उसे पानी पिलाने को कहा। जब महिला ने उन्हें पानी पिलाया तो उन्होंने शब्दजाल फेंकते हुए उसे घर के अंदर ले गए और छेड़खानी शुरू कर दी। यह देख महिला ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और भागने का प्रयास करते दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS