बिहार
मोतिहारी के राजाबाजार से आर्म्स के साथ एक युवक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2017 9:30:24 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। शहर के राजबार स्थित गोपालपुर मुहल्ले से एक युवक को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम उमंग दूबे बताया गया है। गिरफ्तार उमंग दूबे बीते 21 अगस्त की देर शाम बेलबनवा निवासी छात्र अभिनव स्वररूप पर जानलेवा हमले का अभियुक्त भी है। यहां बता दे कि बेलबनवा के अभिनव कोे बेलिसराय पोखरा पर चाकूओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल छात्र अभी भी इलाजरत बताया जा रहा है। इस कांड में उमंग के साथ अन्य लोग भी अभियुक्त बनाए गये हैं। जिसमें सिर्फ उमंग को ही गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। हालांकि पुलिस आजकल काफी सजग हुई है। चौक-चौराहे पर बाइक की चेंकिग की जा रही है। रात के समय में सड़कों पर पुलिस की गश्त तेज कर दी गयी है। लाेगों ने उम्मीद जताई है कि शहर में अपराध का ग्राफ जरूर गिरेगा।