बिहार
मोतिहारी के पिपरा गांव से हार्डकोर नक्सली शिवपूजन धराया, कई संगीन कांडों में आरोपी
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2017 8:06:22 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
दरपा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पिपरा गांव से हार्डकोर नक्सली शिवपूजन यादव रविवार की रात गिरफ्तार किया गया। शिवपूजन कईं संगीन कांडों का आरोपी है। इतना ही नहीं कई बार जेल जा चुका है। हालांकि इस बाबत पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। बताया जा रहा है कि एडिशनल एसपी के आदेश पर गिरफ्तारी हुयी है। पुलिस इस मामले की पडताल कर रही है कि मधुबन कांड में इसका हाथ रहा है या नहीं। समाचार प्रेषण तक इस मामले में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी थी।