बिहार
युवती व महिला की हत्या, बाढ़ में लापता किशोर का शव मिला
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2017 9:21:51 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के दो अलग-अलग जगहों से गुरुवार को एक युवती व एक महिला के शव को पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढ़वा में तीन दिनों पहले बाढ़ के पानी में लापता हुए 11 वर्षीय राजाबाबू का शव गांव के सरेह से बरामद हुआ। तीनों शवों का आज सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। पिपरा के मधुडीह गांव के पास फेंका हुआ एक महिला का शव को देख ग्रमीणों में भय व्याप्त हो गया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसके हाथ-पाव बंधे हुए थें। आशंका जतायी गयी है कि महिला की हत्या कहीं आैर करके लाश को यहां फेंका गया है। वहीं चिरैया के ललबेगिया पुल के समीप सड़क के किनारे पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। उसकी कलाई में पानी चढ़ाने का निडिल लगा हुआ था। आशंका है कि इलाज के क्रम में या इलाज के बाद युवती की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए युवती के शव को यहां फेंका गया था।
मुफस्सिल के रामगढ़वा गांव में तीन दिनों पूर्व ओसियर पंडित के 11 वर्षीय पुत्र राजू बाबू बाढ़ के पानी में डूब गये थें। बहुत ढ़ूढने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका था। आज गांव के सरेह में ही उनके शव को देखा गया।