ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
फेस्टिव सीजन से पहले हर हाल में बाढ़ पीड़ितों में बांट दें राहत सामग्री, कोताही बर्दाश्त नहीं: सीएम
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2017 6:31:12 PM
फेस्टिव सीजन से पहले हर हाल में बाढ़ पीड़ितों में बांट दें राहत सामग्री, कोताही बर्दाश्त नहीं: सीएम

विशेष डीएम से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते सीएम नीतीश

- सीएम ने सुगौली में चल रह सामुदायिक किचेन का किया निरीक्षण, मोतिहारी में राहत पैकिंग केंद्र को भी देखा
- अधिकारियों को दिए कई निर्देश, जिले में बाढ़ की स्थिति का भी हाल जाना

 शिवेश झा की रपट।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुगौली में चल रहे बाढ़ पीडितों के सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया. फिर मोतिहारी में आकर लुम्बिनी भवन में पैकिंग केंद्र को देखा और फिर पटना के लिए रवाना हुए। उन्होंने राहत वितरण में तेज़ी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को हर हाल में राहत सामग्री फेस्टिवल सीजन के पहले बांट दें। बता दें कि ज़िले में लगभग 5 लाख परिवार यानी 24 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। विशेष डीएम अनुपम कुमार ने बताया कि अभी प्रतिदिन 30 से 35 हज़ार पैकेट बनवाये जा रहे हैं। यह क्षमता जल्द ही बढ़ाकर 50 हज़ार कर दी जाएगी। सीएम श्री कुमार ने गुरुवार को सुगौली प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। अपने नियत समय पर हेलीकॉप्टर  से प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय फुलवरिया के मैदान में पहुंचे। जिसके बाद फुलवरिया मध्य विद्यालय बेगिया पहुंचे, जहां बाढ़ पीड़ितों के बीच चलाये जा रहे सामुदायिक रसोई शिविर का निरीक्षण किया। यहां पहुंचे किसानों ने सुगौली चीनी मिल द्वारा छोड़े जा रहे केमिकल युक्त गंदा पानी से हो रही फसलो के नुकसान की बात कही। किसानो में विनोद कुमार गुप्ता, विकाश सिंह, प्रमोद कुमार, रौशन झा, सरयुग राम आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री जी सबसे पहले सुगौली चीनी मिल द्वारा छोड़े जा रहे गंदे पानी को रोकने की दिशा में उपाय करें। चीनी मिल के पीछे बसे कनिहार गांव के लोगों के खेत में चीनी मिल के गंदे पानी से कोई फसल नहीं हो पाती। किसानों का दुख सुनने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कारकेड सीधे सुगौली चीनी मिल पहुंचा। जहां उन्होंने एचपीसीएल चीनी मिल के प्रबंधक दुर्गा प्रसाद द्विवेदी से इस संबंध में बातचीत की। प्रबंधक श्री द्विवेदी ने बताया कि इस बार आई बाढ़ से मिल में ही चार फीट तक पानी घुसा था। अब पानी का लेबल कम होने लगा है तो पानी रखने का जो हमारा सिस्टम है, उसमें भी कम हो गया है। कहा कि किसानों को कोई परेशानी न हो जिसके लिए बांध को और ऊंचा करवा दिया जायेगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला सुगांव धर्मकांटा के लिए रवाना हुआ। जहां मुखिया प्रभाकर मिश्र, उप मुखिया अशोक झा ने आगे बढ़ उनका स्वागत किया। जहां बाढ़ आपदा शिविर में चलाए जा रहे राहत शिविर का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। उन्होंने रसोइया सुगंधी देवी से भी भोजन का हाल जाना। जिसके बाद शिविर में खाना खा रहे बाढ़ पीड़ितों से भी राहत शिविर में मिल रहे भोजन के बारे में जानकारी ली। वही मौके पर मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद संजय जायसवाल, प्रदीप सर्राफ,जदयू बिधानसभा प्रभारी शशिभूषण सिंह, प्रखंड प्रमुख कुसुम देवी, नपं अध्यक्ष गोदावरी देवी, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, मुखिया अवधेश कुशवाहा,पंसस एकराम हुसैन, हफीज मियां, अखिलेश झा, तपु झा,अशोक सोनी,महेश मिश्र आदि ने हेलीकैप्टर से उतरने के बाद स्वागत किया।



सीएम के स्वागत को रह गए बुके
सीएम के उतरते ही आगे मिलने की होड़ में सांसद संजय जायसवाल ने तो बाजी मार ली। पर,जदयू के कई नेता निराश हो गए। ऐसे में उनके स्वागत को बुके लिए नेता उनको दे भी नहीं पाए। वही खेमे से यह भी आवाज़ आयी कि भाजपा के सांसद हैं तो आगे चले जायेंगे और हम यहां क्यों रुके। जिसपर नेता ने उन्हें चुप रहने की नसीहत दी।
हमनी के मुखिया खियावे के डरे लौकते नइखन
सीएम के सुगांव धर्मकांटा पर आने की सूचना पर पहुंची दर्जनों महिलाओं ने रोष जताया। कहा कि हमनी के मुखिया त बाढ़ उतरला के बाद नजरे नइखन आवत। हमनी के आजो घर में ना अनाज बा, ना बनावे के लवना। पूछने पर बताया कि वे लोग भरगांवां पंचायत से मुख्यमंत्री को देखने आए हैं। जिनमें सावित्री देवी, प्रमिला देवी,राजकुमारी देवी आदि ने बताया कि इनका सब जगे बनवावे के चाही की खाली एके जगे। कोई हेतना दूर से इहा खाये थोड़े आई।

ठगे रह गए मुखिया
कल से सीएम के आने की तैयारी को ले रात भर मेहनत के बाद भी सीएम मुखिया को बिना पूछे निकल गए। फुलवरिया के बेगियां गांव से निकल जाने के बाद अधिकारी फुलवरिया मुखिया को धर्मकांटा पर सीएम से मिलने को लगातार बुलाते रहे,पर वे नहीं गए। वही हाल सुगांव में भी रहा। सीएम लगातार अपने अधिकारियों से ही शिविरों का जायजा लेते रहे। जिससे फिलहाल सिर्फ अधिकारी के आदेश पर सारी ब्यवस्था अपने स्तर से किये मुखिया अपने को ठगा महसूस करते रहे। पर कोई अधिकारी भी उन्हें सीएम से मिलवाने में सफल नहीं रहा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS