ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बाढ़ पीड़ितों के बीच बांट रहे राहत की संजीवनी
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2017 8:48:55 PM
बाढ़ पीड़ितों के बीच बांट रहे राहत की संजीवनी

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


बाढ़ पीड़ितों के बीच सरकारी राहत के दावों के बीच स्वयंसेवी संगठनों व समाजसेवियों द्वारा भी बाढ़ राहत काम जोर-शोर से चलाया जा रहा है, इनमें राजनीितक दलों के लोग भी शामिल हैं। इस क्रम में िजला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत पैकेट भेजे जा रहे हैं। वहीं विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी जोर-शोर से राहत वितरण कार्य में लगे हुए हैं। इधर, ख्वाब फाउंडेशन के मुन्ना सर, संजय सर व जुबैर सर द्वारा भी पिछले कई दिनों से राहत वितरण का सिलसिला चल रहा है। इसके अलावा नगर परिषद, आरएसएस, गांधी संग्रहालय, रेडक्रास, लायंस क्लब, रोटरी, केंद्रीय िववि, डाक विभाग, एलआईसी के डीईओ अनिल वर्मा, वेद विद्यालय, बरियारपुर, राधे कृष्ण सेवा संस्थान, आरसी मेडिकल केयर, ममतागृह अनाथाश्रम, इनर व्हील संस्था द्वारा भी राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। वहीं राधा सिकारिया सेवा संस्थान के अध्यक्ष शंभूनाथ सिकारिया ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 1 हजार के चेक जिलाधिकारी को सौंपा था। दूसरी तरफ इनके भाई भोलानाथ सिकारिया व मोंटेकार्लो शो रूम के प्रोपराइटर राजू कुमार बाढ़ पीिड़तों के बीच तैयार भोजन वितरित करवा रहे हैं। वहीं सूखा भोजन का पैकेट भी बांटे जा रहे हैं। इधर डा.आशुतोष शरण द्वारा भी जगह-जगह फूड पैकेट भेजे जा रहे हैं। इनके साथ इनके पुत्र निखिल शरण व अस्पताल कर्मी भी जगह-जगह जाकर फूड पैकेट बांट रहे हैं।
वहीं मधुबन में सहकारिता मंत्री राणा रणधीर व राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा के संस्थापक राणा रणजीत सिंह के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से युद्धस्तर पर राहत कार्य किए जा रहे हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS