ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दो लाख लोग कम्युनिटी किचेन में कर रहे भोजन
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2017 6:14:01 PM
दो लाख लोग कम्युनिटी किचेन में कर रहे भोजन

मोतिहारी, (हि.स.)। बिहार के पूवी चंपारण जिले में राहत पर आफत हो गयी है। सभी पीड़ितों तक राहत कार्य पहुंचाने का प्रशासन ने दावा किया है, लेकिन मोतिहारी में प्रतिदिन पौने दो लाख बाढ़ पीड़ितों को कम्युनिटी किचन में भोजन कराया जा रहा है। कोई भूखा नहीं रहे और हर पीड़ित तक सूखा राशन पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

बुधवार को छठे दिन भी एयर ड्रॉपिंग की गयी और जहां पहुंचने का कोई साधन नहीं है वहां-वहां राशन पहुंचाया गया। यह जानकारी जिलाधिकारी रमन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि जिले के 240 पंचायतों की 22 लाख 18 हजार आबादी इस बाढ़ से प्रभावित हुई है। 22 प्रखंडों के 240 पंचायतों में बाढ़ ने कोहराम मचाया है। 207 पंचायतों की पूरी आबादी व 33 पंचायतों की आंशिक आबादी प्रभावित हुई है। चूड़ा की कमी होने के कारण भागलपुर से मंगाया जा रहा है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS