ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बाढ़ बन गई आफत, कृषि मंत्री के प्रयासों से मिल रही राहत
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 8:36:59 PM
बाढ़ बन गई आफत, कृषि मंत्री के प्रयासों से मिल रही राहत

- खुद पैदल घूमकर बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल ले रहे मंत्री, इनकी सहायता बना मिशन

मोतिहारी। सचिन कुमार सिंह


बाढ़ की विनाशलीला ने हर किसी को दुखी व स्तब्ध कर रखा है। उनकी सहायता के लिए कई हाथ आगे आए हैं। इनमें सबसे प्रमुख हैं जिले के सांसद सह केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह। जिन्होंने बाढ़  पीड़ितों को सहायता को एक मिशन का रूप दे दिया है। मंशा बस इतनी की बाढ़ से आहत लोगों को कम से कम समय पर भोजन, पानी व दूध मिल सके। इसके लिए वे पिछले कई िदनों से पैदल घूम-घूमकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। बाढ़ पीिड़तों का हाल-चाल पूछ उनके लिए उनके आसपास के क्षेत्रों में ही भोजन की व्यवस्था करा रहे हैं। इस कार्य में पार्टी कार्यकर्ता से लेकर स्कूली छात्र भी पूरी तन्मयता से लगे हैं। यह तस्वीर गांधी कॉम्लेक्स की है, जहां मंत्री श्री सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता रात-दिन एक कर राहत पैकेट तैयार करवा रहे हैं। चूड़ा-मीठा, बोतलबंद पानी के अलावा राहत केंद्रों पर दूध का पावडर भेजा जा रहा है। जहां से इसका पैकेट बना बाढ़ पीिड़तों को भेजा जा रहा है। इधर
रामगढ़वा,सिहलिया,बड़हरवा, नन्दपुर, सुरहा, मनकौनिया,कुंवारीदेवी चौक समेत कई जगहों पर कई दिनों से भोजन तैयार कराने का सिलसिला चल रहा है। हरकैना एवं सेमरा में भी भोजन बनना आज से प्रारंभ हो गया। साथ में कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र सिंह जी, विधानपार्षद बबलू गुप्ता जी, गाँव के लोगों के साथ स्थानीय मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस गाँव में अब भोजन बनाने की जगह उपलब्ध हो गई है। बैठक के बाद इस गाँव के लिए सामग्री उपलब्ध हो गई है आज रात्रि से भोजनालय शुरू हो जाएगा।
कटहा पंचायत में तीन स्थान पर भोजन बन रहा है और आज कटहा पंचायत के लोग बांध पर है उनके लिए भी भोजन बनाने का निर्देश भी दे दिया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा संचालित बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए बड़े पैमाने पर भोजन तैयार किया जा रहा है। इस काम मे मोतिहारी शहर के सभी स्वयंसेवक लगे हुए हैं। आज पीड़ितों के बीच सेवा के लिए भोजन पैकेट मोतिहारी से तुरकौलिया रवाना करते हुए। यहीं नहीं मंत्री श्री सिंह इस दौरान संबंधित प्रखंडों के बीडीआे व सीओ के साथ बैठक कर बाढ़ पीिड़तों की हर संभव मदद का निर्देश भी दे रहे हैं।
तुरकौलिया प्रखंड प्रखंड की चार पंचायत के लोग बाढ़ से पीड़ित है। यहां भी भोजनालय की व्यवस्था कर दी गई है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS