ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कृषि मंत्री ने किया बाढ़ पीड़ितों के लिए ऐलान, केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगी मदद
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 12:41:29 PM
कृषि मंत्री ने किया बाढ़ पीड़ितों के लिए ऐलान, केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगी मदद

मोतिहारी, (हि.स.)| भारत सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने शनिवार को पूर्वी चंपारण के केसरिया एवं संग्रामपुर प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया| बाढ़ की विभिषिका झेल रहे तथा चंपारण तटबंध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मंत्री सिंह ने सरकार की ओर से चलाये जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली |
उन्होंने सीओ को राहत कैंपो की व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया| मौके पर मौजूद केसरिया के सीओ नरेन्द्र कुमार से बाढ़ राहत कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली| बाढ़ प्रभावितों के बीच लगाये गये मेडिकल कैंप के बारे में उन्होंने पीएचसी केसरिया के प्रभारी डा. परमेश्वर ओझा से पूछताछ की | भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को सिंह ने बाढ़ प्रभावित बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण करने को कहा| मंत्री सिंह ने कहा कि बहुत जल्द वे अपनी ओर से बाढ़ पीड़ित परिवार के दुधमुंहे बच्चों के लिए डिब्बा बंद दूध का वितरण करायेंगे| बाढ़ पीड़ितों ने मंत्री सिंह के समक्ष पशु चारे की विकट समस्या को रखा|
केसरिया के ढे़कहा स्थित चंपारण तटबंध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों के बीच मंत्री ने कहा कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से नौ हजार रुपये दिए जायेंगे| यह राशि बाढ़ पीड़ितों के खाते में सरकार भेजेगी ताकि उसका सीधा लाभ पीड़ित परिवार को मिल सके| उन्होंने कहा कि भोजन मद में छह हजार और कपड़ा खरीदने के लिए तीन हजार रुपये दिये जायेंगे| स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक नौ हजार की राशि बाढ़ पीड़ितों के खाते में नहीं आ जाती तब तक बाढ़ राहत शिविरों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को तैयार भोजन मिलता रहेगा|
इस पर उन्होंने तुरंत मौके पर से फोन लगाकर जिले के विशेष डीएम अनुपम कुमार से बातचीत कर चारे का इंतजाम करने को कहा. राधामोहन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को हिम्मत से काम लेने की सलाह देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में केन्द्र की सरकार बिहार के बाढ़ पीड़ितों के साथ है| मौके पर कल्याणपुर के विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामशरण प्रसाद यादव, अनिरुद्ध सहनी, केसरिया के प्रमुख राकेश कुमार सिंह, उप प्रमुख दुष्यंत कुमार राजू, अरविंद नाथ गिरि, विनोद गुप्ता एवं आनंद कुमार सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे | 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS