बिहार
त्रिवेणी केनाल टूटा, रक्सौल के दर्जनों गांव जलमग्न, लोग मुश्किल में
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 8:41:21 PMरक्सौल। अनिल कुमार।
त्रिवेणी कैनाल टूटने से कई गांव में पानी घुस गया है। यहां बता दे कि त्रिवेणी नहर का 3091 से 394 तक नहर का बांध टूट जाने से कई गांव का संपर्क भंग हो चुका है। वहीं पुरंदरा के पास दोनो तरफ नहर का बांध टूट गया है। लक्ष्मनवा सर्विस रोड त्रिवेणी नहर पर स्तिथ है उसे भी बाढ़ के पानी ने बहा दिया है। जिससे किसानों एवं गांव के लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।लोगो का कहना है कि हमे अभी तक सरकारी राहत नही मिला है। लिहाजा सारे अधिकारी राहत वितरण की बात कर रहे है। त्रिवेणी केनाल के सहायक अभियंता कामेश्वर प्रसाद का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के सामने हम लोग विवश है। क्योंकि हमारे पास पैसा रहने पर भी हम उसे खर्च नही कर सकते क्योकि नहर के बांध के लिए मिट्टी की आवश्यकता है जो बरसात के समय उपलब्ध नही है। लगता है कि इस टुटान को बनाने में काफी वक्त लगेगा। कार्यपालक अभियंता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इसे बनाने में लगभग एक साल का समय लगेगा 375 आर डी से 417 आर डी तक लगभग सैकड़ो जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है।