मोतिहारी
मोतिहारी बाढ़ पीड़ितों के लिए जिप सदस्यों व कर्मियों ने वेतन से जुटाएं 2 लाख 11 हजार रुपये
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 8:35:48 PM मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में प्रलयंकारी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जिला परिषद ने 2 लाख 10 हजार 500 सौ रुपये का फंड अपने वेतनमद से कटौती कर के जुटाया है। इस पहल की जिले में काफी प्रशंसा की जा रही है। इस फंड के लिए जिप सदस्य, जिला परिषद पदाधिकारी व कर्मियों ने अपने वेतन में से सहायतार्थ राशि दिए हैं। जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने बताया है कि जिप परषद सदस्यों ने अपने एक माह के वेतन काे बाढ़ पीड़तों के सहायार्थ दिए हैं। यह राशि 1 लाख 59 हजार, पांच सौ रुपये जमा हुए। जबकि जिला परिषद कर्मियों ने 51 हजार रुपये दिए। दोनों राशियां मिलाकर 2 लाख 10 हजार 500 रुपये हुए। जिप अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने जिले के व्यवसायिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों को सहायता करने की अपील की है।