ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बाढ़ के पानी में नौ लापता, महिला की लाश मिली
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 6:54:24 PM
बाढ़ के पानी में नौ लापता, महिला की लाश मिली

मोतिहारी, (हि.स.)। बिहार के पूर्वी चंपारण के सिकरहना अनुमंडल के ढाका और पताही प्रखंड में लालबकेया नदी के तटबंध के तीन स्थानों गुआबारी, सपही और फुलवरिया में बांध टूटने के बाद बाढ़ का कहर लोगों पर बरपने लगा है। बाढ़ की विनाशलीला में जहां कई घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं महिला व बच्चों समेत नौ लोगों के लापता होने की बात सामने आई है। हालांकि, जिलाधिकारी ने पांच लोगों के लापता होने की बात कही है। 

जिलाधिकारी रमण कुमार ने बताया है कि सभी की खोज चल रही है। एक महिला की लाश ढाका प्रखंड की दोस्तिया गांव में मिली है। महिला इसी गांव के निवासी म. अनवार की पत्नी मेरातून बताई गई है। महिला की लाश मिलने के बाद गांव और परिवार में कोहराम मचा है। ढाका प्रखंड के तेलहारा गांव में रामचंद्र ठाकुर की पत्नी, पुत्र और पुत्री के लापता होने की सूचना है। वहीं महंगुआ गांव में विजय चौधरी की पत्नी और पुत्री लापता हैं। सपही के दाउदनगर से दो बच्चे लापता हैं।
 
पताही में भी एक बच्चे के लापता होने की सूचना है। सभी सूचनाओं का प्रशासनिक स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक लोगों की खोज चल रही थी। लापता लोगों के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि पांच लोगों के लापता होने की सूचना है। सभी की खोज चल रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS