मोतिहारी, (हि. स) : पूर्वी चंपारण जिले में हद हो गयी। महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। पिछली रात पूर्वी चंपारण जिले के 11 प्रखण्डों में 27 महिला व युवती की चोटी काट दी गई है।
वहीं, प्रशासन महज अफवाह बता रहा है। गौरतलब है कि चोटी कटने से महिलाएं बेहोश व बीमार हो चिकित्सकों के यहां उपचार इलाज कराने के बाद स्वस्थ्य हुई हैं। इस पर यह सवाल उठना लाजिमी है कि चोटी कैसे कट जा रही है। इसका कोई मुक्कमल जवाब देने में समर्थ नहीं जान पड़ता। वहीं, गांव की महिलाएं दैवीय प्रकोप मानकर नीम के पत्ते व निम्बू को घरों व जूड़े में लगा रही हैं।
विभिन्न तरह की टोटका किया जा रहा है। अधिकतर वैसे महिलाओ का चोटी कट रहा है जिनके पति बाहर रहते हैं हरसिद्धि क्षेत्र के 7 महिलाओं की चोटी कटी है। इनमें 5 के पति बाहर हैं पिपराकोठी में 4, मधुबन में 3, आदापुर में 2, तुरकौलिया में 2, तेतरिया में 3, मेहसी में 2, अरेराज, संग्रामपुर, सुगौली, पलनवा व पहाड़पुर में एक-एक महिलाओ की चोटी कटने की सूचना है। चोटी काटने की घटना पर रोक कैसे लगेगी इसका सवाल ग्रामीण करने लगे हैं।
फिलहाल गांव की महिलाएं रतजगा करने कोे विवश हैं। उन्होंने प्रशासन व सरकार से इस गंभीर मुद्दे का निदान यथाशीघ्र करने की मांग की है ।