मोतिहारी
बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 8:15:03 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
शहर के कौड़ीहार चौक स्थित जदयू के जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल के आवास पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नीतीश कुमार द्वारा दिये गए कार्यकर्ताओं का निर्देश के पालन करने पर सहानुभूति जतायी गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने दरवाजे पर नेम प्लेट व पार्टी का झण्डा लगाने के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सबसे पहले जदयू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल के आवास पर नेम प्लेट व झण्डा लगाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता के योगदान की आवश्यकता है। मौके पर नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार, आदापुर प्रखंड अध्यक्ष, रमेन्द्र कुशवाहा, महिला प्रकोष्ट की नगर अध्यक्ष उषा देवी, असहाब आलम, सुरज कुमार, अबिका पटेल, शैलेश कुमार गुप्ता, सन्नी पटेल, शारदा पटेल, राजकिशोर कुशवाहा, रविशंकर प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, इन्द्रजीत पटेल, चन्दन कुमार, विक्की कुमार, सुरेश चन्द्रबंशी, यूनूस अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।