मोतिहारी
रक्सौल प्रखंड परिसर बना तालाब, आंख मूंदकर देख रहे हैं सभी पदाधिकारी
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 11:14:17 AMमोतिहारी, (हि.स.)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के नाक के नीचे अवस्थित रक्सौल प्रखंड कार्यालय इन दिनों तालाब में तब्दील हो गया है। इसी रास्ते से अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बीडीयो तथा सीओ सहित तमाम अन्य पदाधिकारी अपने कार्यालय में जाते हैं, लेकिन किसी भी पदाधिकारी की नजर इस परिसर की तरफ नहीं है।
प्रखंड, अनुमंडल के पदाधिकारियों की कलम से लाखों रुपये की निकासी होती है और क्षेत्र का विकास होता है, लेकिन रक्सौल प्रखंड परिसर वर्षों से गड्ढेनुमा बना हुआ है। फिर भी कोई भी पदाधिकारी इसमें मिट्टी या राबिस भरवाने की जरूरत महसूस नहीं कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आम पब्लिक को भुगतना पड़ रहा है। किसी को गाड़ी लगाने की बात तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी प्रतिदिन इस नजारे को देख रहे हैं। उनके आंख पर भी पट्टा लगा हुआ है। वह भी इसे भरवाने की जरूरत महसूश नहीं करते। लगता है इसके लिए जिले या राज्य के कोई पदाधिकारी आएंगे तभी मिट्टी या राबिस भरवाने का काम होगा और आम लोगों की समस्या दूर होगी।