मोतिहारी
ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधा विशेष रक्षा सूत, भाइयों को दिलाया बुराइयों से तौबा करने का संकल्प
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2017 7:36:30 PMमोतिहारी/रक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मोतिहारी शहर के हेनरी बाजार सेवा केंद्र पर रक्षा बंधन त्योहार मनाया गया। इस दौरान योग भट्ठी का आयोजन हुआ। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से आया विशेष रक्षा सूत ब्रहमा बाबा की टीचर बहन ने बांधा। इस अवसर पर वीके विभा बहन ने रक्षा बंधन के अध्यात्मिक पक्ष को रखते हुए कहा कि बहन के हाथ का रक्षा सूत्र पवित्रता का संदेश देता है। आज के दिन भाई से बहन दक्षिणा में बुराइयों का दान उपहार के रूप में मांगती हैं। वीके अशोक वर्मा ने कहा कि शिवरात्रि के बाद रक्षा बंधन होता है, जो शिव बाबा द्वारा दुनिया को पवित्र बनाने का प्रतीकात्मक स्वरूप है। वीके डेजी बहन ने उपस्थित भाई-बहनों को ितलक लगाया तथा बीके विभा ने रक्षा सूत्र बांधकर खुशहाल जीवन की कामना की। सेवा केन्द्र की बहनों ने नकछेद टोला स्थित सिकारिया बीएड कॉलेज के निदेशक शंभू सिकारिया को कॉलेज में जाकर रक्षा सूत बांधा। वहीं डा.अजय वर्मा को भी रक्षा सूत बांधा गया।
वहीं रक्सौल के मौजे स्थित ब्रहम कुमारी सदस्यों ने सोमवार को रक्षाबंधन के दिन शहर में घूमकर रक्षा सूत बांध कर लोगों की सलामती की दुआ मांगी गई। इस दौरान ब्रह्म कुमारी ओम शांति के बहनों ने प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, स्टेशन आदि जगहों पर अधिकारी व लोगों को रक्षा सूत बांधा और सलामती की दुआ मांगी। अनुमंडल परिसर में एसडीओ श्री प्रकाश , डीएसपी राकेश कुमार, सीओ हेमेन्द्र कुमार आदि अधिकारियों को बहनों ने राखियां बांधी व मिठाईयां खिलाई। राखी बांधते समय ब्रह्म कुमारी ओम शांति बहनों द्वारा राखी की बंधाई में एक बुराई मांगी जा रही थी। संस्था के ज्ञानू बहन ने बताया कि भाईयों के बीच ब्रह्म कुमारी संस्थान द्वारा सिद्ध राखी बांधी गई। मौके पर ब्रह्म कुमारी संस्थान की तृप्ति बहन, संध्या बहन, राजू भाई, मंसीर भाई सहित अन्य मौजूद थे।