मोतिहारी
कांग्रेस कायकर्ताओं ने फंूका पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2017 8:58:34 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को शहर के गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कमेटी के निर्देश पर विरोध मार्च के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। िजसमें युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि गुजरात के साबरकांठा में बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जानलेवा हमला एक सुनियोजित साजिश है। मौके पर शशिकांत मिश्रा, कमलेश्वर गुप्ता, मुनमुुन जायसवाल, धनंजय तिवारी, गुंजन मिश्रा, बीटू यादव, बालकिशोर प्रसाद, अनिल गुप्ता, राजकुमार अंजुमी व बबन पांडेय मौजूद थे।