मोतिहारी
चीन के खिलाफ प्रदर्शन में आठ गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 10:45:02 AMमोतिहारी, (हि.स.)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल नेपालत्तरी क्षेत्र तथा भूटान के डोकलाम में चीन के गलत तरीके से किये जा रहे सीमा विस्तार के विरोध में वीरगंज में मधेशी समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। बैंक ऑफ चाइना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि मधेशी आंदोलन को दबाने और मधेशी के अधिकार को रोकने के लिए चीन ने मधेशी विरोधी शासकों के साथ काम किया है। मधेशी के विकास तथा अधिकार प्राप्ति के लिए हो रहे आंदोलन में अमेरिका, यूरोपियन संघ व पड़ोसी देशों का भारत को समर्थन मिला, लेकिन चीन ने हमारी मदद नहीं की।