मोतिहारी
बिहार में नई सरकार का जिला भाजपा ने मनाया जश्न
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 8:42:03 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बिहार में पुन: एनडीए सरकार सरकार बनने का असर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं में भी दिखा। आज गुरुवार की सुबह ज्योहि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री के रूप में सुशील कुमार मोदी ने शपथ ली, कार्यकर्ता जश्न में मूड में नजर आने लगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय में जमा होकर खुलकर जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अब बिहार में रूकी पड़ी विकास की गति फिर तेज हो जाएगी। अब िफर से चार साल पुराना सुशासन राज कायम होगा। नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार में लिप्त लालू एंड कंपनी का साथ छोड़कर बिहार को एक नई दिशा दी है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंदकिशोर मिश्र, नगर अध्यक्ष रविभूषण श्रीवास्तव, मोहिबुल हक, मार्तंड नारायण सिंह, बिंटी शर्मा, मदन मोहन सिंह, डा.लालबाबू प्रसाद, डा.अतुल कुमार, राजन मिश्रा, मदन सिंह आदि मौजूद थे।