मोतिहारी
विद्युत कर्मियों की बेमियादी हड़ताल 9 अगस्त से, तैयारी को लेकर हुई बैठक
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2017 6:17:27 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
विद्युतकर्मी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विद्युत आपूर्ति अंचल मोतिहारी व संचरण प्रमंडल मोतिहारी के कर्मियों की आम सभा अंचलीय प्रांगण में हुई। अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय सचिव विश्वनाथ सिंह ने की। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आगामी 9 अगस्त को प्रस्तावित बेमियादी आम हड़ताल पर चर्चा हुई। सभा को रामेश्वर सिंह कार्यकारी महामंत्री, अर्जुन प्रसाद यादव महामंत्री, महेश प्रसाद सिन्हा, मनोज कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर एकजुट होने व 9 अगस्त से होनी वाली हड़ताल में शामिल होने का आह्वान कर्मियों से किया गया।