बिहार
कल्याण विभाग ने किया अनु.जाति छात्रावास की भूमि का सर्वे
By Deshwani | Publish Date: 18/7/2017 8:45:52 PMमोतिहारी, (हि.स.)| रामगढ़वा स्थानीय प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, रामगढ़वा (बालक) के प्रागंण में कल्याण विभाग द्वारा पूरब दिशा में अवस्थित अनुसूचित जाति के छात्रावास की भूमि का सर्वे जिला के कल्याण विभाग के कार्यकारी अनु कुमार ने किया। उल्लेखनीय है कि इसकी रिपोर्ट जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार नागवंशी को बहुत पहले से भेजी जा चुकी है।
वहीं, मध्य विद्यालय ,रामगढ़वा के प्रधानाध्यापक-सत्यप्रकाश कुमार ने भूमि का पूर्ण ब्योरा जिला कल्याण कार्यालय को दिया। इस बाबत अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ के प्रखंड सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि छात्रावास का निर्माण होने से प्रखंड क्षेत्र के गरीब बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल पाएगी। इस मौके पर विकास मित्र प्रखंड समन्यवक-नन्दलाल माझी, पिन्टू , चन्द्रेश्वर राम, शेषमन राम, विनोद राम, लाखपति देवी तथा ददन राम सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।