मोतिहारी
नदी से मिला युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आंशका, शव की शिनाख्त नहीं
By Deshwani | Publish Date: 18/7/2017 5:32:48 PMपताही। माधुरी रंजन
पताही थाना क्षेत्र के बोकाने खुर्द गांव से सटे पूर्व एकमा नदी में एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक का बाया पंजा कटा हुआ है। पुलिस का मानना है कि हत्या कर शव को चार- पांच दिन पहले लाकर यहां फेंका गया है । शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव बुरी तरह सड़-गल गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को शव नदीं में फेंके जाने की जानकारी मिली। मृतक गंजी व हाफ पैंट में है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार ने दी।