मोतिहारी
चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला की हाथ बांध जमकर धुनाई, पुलिस को सौंपा
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2017 8:03:02 PMरक्सौल। अनिल कुमार
शहर के वार्ड नंबर 10 में सोमवार की सुबह 6:30 बजे एक महिला शोभना साह सोनी को लोगों ने रंगेहाथ चोरी करते पकड़ उसके दोनों हाथ बांध उसकी बेरहमी से पिटाई की। महिला के साथ उसका पांच साल का बेटा सोनू कुमार मौजूद था, जो मां की पिटाई के बाद बिलख-बिलख कर रो रहा था। हालांकि एक व्यक्ति ने उसे बाद में खाने के लिए बिस्किट भी दिया। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और पुलिस दिन के 11:00 बजे उक्त मोहल्ला में पहुंचकर महिला को थाना ले आयी। जहां परिवादी उक्त महिला के साथ सुलह कर लिया और महिला वापस चली गयी। जानकारी के मुताबिक राजकिशोर मिश्र के घर से उक्त महिला पांच मोबाइल, 15 सिम व 5 हजार नगद व अन्य समान चोरी कर निकल रही थी। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। महिला शहर के नागा रोड में चंद्रिका प्रसाद के घर में किराये के मकान में रहती है और लोगों के घर में चौका बर्तन का काम करती है। महिला का पति मुन्ना साह सोनी नेपाल की वीरगंज जेल में बंद है। महिला के साथ उसका तीन बच्चा भी नागा रोड में रहता है। पूछे जाने पर उक्त महिला ने कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा, लेकिन उसने स्वीकार किया कि उससे गलती हुई है।